बिलासपुर
शहर में इन दिनों ‘व्हील चोर गैंग’ सक्रिय है. रात के अंधेरे में बड़ी सफाई से शातिर चोरों ने दो कारों के टायर उड़ा लिए. चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन चेहरे ढके होने से पहचान करना मुश्किल हो रहा है. सिटी कोतवाली पुलिस चोरों की तलाश में जुटी. लेकिन चोरों के चेहरे ढके होने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गीतांजली नगर कश्यप कॉलोनी की है. शातिर चोर देर रात मौके पर पहुंचे और आराम से कारों के टायर खोलकर फरार हो गए. जब सुबह वाहन मालिकों को घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है.

More Stories
एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
महतारी वंदन की 1,000 की मदद से मालती देवी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार