भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए भगवान शिव से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आत्मचिंतन, भक्ति और आत्मशुद्धि का प्रतीक है, जो हमें जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शिव आराधना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि संयम, समर्पण और आत्म-अनुशासन का संदेश देती है। महाशिवरात्रि की यह रात्रि हमें सिखाती है कि अज्ञान और अंधकार को भगवान शिव की भक्ति और सत्य के मार्ग से दूर किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस अवसर पर शिव साधना के साथ समाज कल्याण, सेवा और परोपकार का संकल्प लें। भगवान शिव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और प्रदेश को सुख, शांति व समृद्धि प्रदान करें।

More Stories
शान्तनु मोइत्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, 5 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र मिलेगा
ओंकारेश्वर के घाटों को संरक्षित करने की मांग, अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त से की पहल
भोपाल मास्टर प्लान-2047 में बड़े बदलाव, हरित क्षेत्र 16 से बढ़कर 27 फीसदी करने का प्रस्ताव