बिलसापुर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महुआ शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं दर्जनभर से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव की है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. गांव में बंट रहे चुनावी शराब से मौत की आशंका जताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. गांव में अब तक चार ग्रामीणों के शव मिले हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. प्रशासन की टीम भी गांव पहुंच गई है. गांव में सर्वे कराया जा रहा.

More Stories
छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी के तेवर, रायपुर में पारा 37 डिग्री तक पहुंचा।
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल