कोरबा.
कोरबा में शिक्षा के मंदिर में शराब के नशे में धुत प्राचार्य स्कूल पहुंचा जिसके बाद उसकी हरकतों को देखकर बच्चे और शिक्षक काफी परेशान रहे। जब प्रचार्य नशे में सारी हदें पार कर दी तब स्कूली बच्चे घर वापस लौट गए और इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। ये पूरा मामला पसान इलाके के कर्री हाई स्कूल का है जहां प्राचार्य अनिल कुमार के कारनामे सामने आये हैं।
शिक्षक की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। प्राचार्य के नशे की हालात में आने की सूचना पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्राचार्य को जमकर खरी खोटी सुनाई। इसकी सूचना पर गांव के सरपंच रोहाणी बाई भी मौके पर पहुंची और शराबी प्रचार्य की हरकतों को बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी प्राचार्य की इस तरह से करतुत आ चुकी है और कलेक्टर से भी शिकायत की जा चुकी है। गांव के सरपंच रोहणी ने बताया कि ऐसे शिक्षक पर कार्रवाई होनी चाहिए।

More Stories
10वीं-12वीं के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए बड़ा सम्मान, CM देंगे प्रोत्साहन राशि
बिलासपुर और जगदलपुर में कांग्रेस का दबदबा, सूरजपुर में भाजपा की जीत
रायगढ़ में नाबालिगों के HIV पॉजिटिव मिलने से हलचल, मंत्री ने की अपील