सुकमा.
छत्तीसगढ़ के सुकमा में पोटकापल्ली के पास सुरक्षाबलों को 15 किलो का आईईडी बरामद हुआ है। किस्टाराम थाना क्षेत्र के कैंप पोटाकपल्ली से संयुक्त अभियान पर निकले 212 बटालियन सीआरपीएफ और जिला बल के जवानों को यह बड़ी सफलता मिली। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में पोटकापल्ली के पास सुरक्षाबलों को 15 किलो का आईईडी बरामद हुआ है। जवानों के लिए आईईडी लगाया गया था। एरिया डोमिनेशन के दौरान 212 बटालियन सीआरपीएफ और जिला बल ने मौके पर ही आईईडी को डिफ्यूज कर दिया। बता दें कि 212 बटालियन सीआरपीएफ और जिला बल के जवान किस्टाराम थाना क्षेत्र के कैंप पोटाकपल्ली से संयुक्त अभियान पर निकले थे। एरिया डोमिनेशन के दौरान जवानों ने मौके पर ही आईईडी को डिफ्यूज कर दिया।
संयुक्त कार्यवाही से नष्ट किया आईईडी
अभियान के दौरान के 8 जनवरी को सुरक्षाबलों द्वारा कैम्प पोटकपल्ली से 1 किलोमीटर दूरी के पास 15 किलोग्राम वजनी आईईडी को बरामद किया गया। सुरक्षाबलों द्वारा सुझ-बुझ और सर्तकता से आईईडी को सुरक्षित तरीके से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। इसमें 212वाहिनी सीआरपीएफ और जिला बलों की संयुक्त कार्यवाही रही।

More Stories
अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 168 लीटर महुआ शराब और 620 किलो लाहन जब्त
मजदूरी करने वाली रानी यादव बनी गांव की सफल महिला व्यवसायी
सुशासन का प्रभाव- सारंगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार गूंजी सिजेरियन किलकारी, बड़े शहरों की निर्भरता खत्म