रायपुर,
राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में पंजा कुश्ती में पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता श्रीमंत झा ने सौजन्य भेंट की। श्री झा ने गत नवम्बर माह में मुबंई में आयोजित प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की।
श्री झा का यह 49 वां अंतर्राष्ट्रीय मेडल है। वे आगामी माह नार्वे में होने वाले पैरा विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हो चुके हैं। राज्यपाल डेका ने श्री झा की उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री झा को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रूपए का चेक भी प्रदान किया।

More Stories
बीजापुर में नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, सुरक्षाबलों ने बरामद किया विस्फोटकों का जखीरा
झीरम घाटी हमले में बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मौत की सजा; 13 साल बाद मिला इंसाफ
पट्टे के सर्वे से छूटे परिवार सर्वे कराएं : शिव वर्मा पटवारी-आरआई से संपर्क कर मकान का सर्वे करवाने की अपील