दंतेवाड़ा
बस्तर में नक्सलियों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी. हालांकि अब तक मामले की अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना से परिजन दहशत में है. परिजनों ने कोई FIR भी नहीं करवाई है. यह मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने गुफापारा में सामनाथ कश्यप की हत्या की है. घटना को अंजाम देने दर्जनभर हथियारबंद नक्सली पहुंचे थे. सामनाथ नक्सलियों के संगठन में लंबे समय से जुड़ा हुआ था. नक्सली कमेटी में जनताना सरकार का अध्यक्ष था.

More Stories
फर्जी लोन मामले में किसानों का हंगामा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, 7 लोग बने शिकार
दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर ठगों को खाते मुहैया कराने वाले 23 लोग दबोचे गए