भोपाल
कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद अब राहुल गांधी दूसरी बार यात्रा पर निकल रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पैदल की थी। अब वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए निकल रहे हैं। यात्रा मणिपुर से मुंबई तक निकल जा रही। यह यात्रा 15 राज्यों में 6713 किमी का सफर 67 दिनों में तय करेगी। 110 जिलों की 100 लोकसभा सीटों को कवर करने वाली यात्रा मध्य प्रदेश से भी गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में भी 536 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। यात्रा छत्तीसगढ़ के सात जिलों को कवर करेगी।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश को भी कवर करने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के धौलपुर से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम , झाबुआ से होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा जाएगी। यह यात्रा मध्य प्रदेश में 7 दिन तक चलेगी। इस दौरान राहुल गांधी राज्य के 9 जिलों को कवर करेंगे। मध्य प्रदेश में 698 किमी यात्रा होगी।
लोकसभा चुनाव में फोकस
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में हाल ही में भाजपा सरकार बनी है। मध्य प्रदेश में 29 जबकि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें हैं।'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के पहले भी राहुल गांधी ने पिछले वर्ष 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली थी। उस दौरान भी राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश से गुजरी थी। हालांकि इस बार राहुल गांधी पैदल यात्रा नहीं करेंगे। यह यात्रा बस से निकाली जाएगी।
'भारत जोड़ो यात्रा' का एमपी में नहीं हुआ था असर
पिछले वर्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। साल 2023 के अंत में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपने दो राज्य गंवाने पड़े थे। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी वहीं, इस बार के चुनाव में बीजेपी को जीत मिली है। वहीं, मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था राज्य में कांग्रेस को केवल 66 सीटों पर जीत मिली थी।

More Stories
Assam में नई सरकार का शपथ ग्रहण 12 मई को, तैयारियां तेज
Amit Shah आज करेंगे बंगाल के नए BJP मुख्यमंत्री का ऐलान
Vishnu Deo Sai आज बंगाल दौरे पर, नई BJP सरकार के शपथ समारोह में होंगे शामिल