राज्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में कल टीआई-11 और बादशाह-11 के बीच होगा मुख्य मुकाबला
बिजुरी
नगर के माईनस कालोनी स्थित राजीव रतन गांधी खेल मैदान में 06 जनवरी शनिवार को टीआई-11 और बादशाह-11 के बीच खिताबी मुख्य मुकाबला खेला जाएगा। मध्यप्रदेश शासन में बतौर राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दिलीप जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के इस खिताबी महा मुकाबला में आयोजकों द्वारा विजेता टीम के लिए 31111 रुपए एवं उपविजेता टीम के लिए 15111 रुपए कि राशि व ट्राफी निर्धारित किया गया है।
26 दिसम्बर से प्रारम्भ हुए मैच में विभिन्न टीमों ने लिया था भाग-
बीते दिसम्बर माह के 26 तारीख से प्रारम्भ हुए क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में क्षेत्रभर से भिन्न-भिन्न टीमों ने अपनी कौशल प्रदर्शन करते हुए, प्रतिदिन क्रिकेट मैच को रोमांचकारी बनाया है। जिससे प्रत्येक दिन मैच देखने के लिए दर्शकों कि भारी भीड़ उमड़ती है।

More Stories
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
“हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार” के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव