भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलने वाले प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और उद्यान एवं कृषि विपणन राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट कर गंगा जल का कलश और प्रयागराज महाकुंभ-2025 का निमंत्रण-पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस वृहद आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

More Stories
“एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच है”: राज्यमंत्री गौर
अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
म.प्र. में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधारेगी एम्स की तकनीक